(No Hike in Electricity Bills in UK)। नए वित्तीय वर्ष के प्रथम दिन जहाँ देश भर में कमर्शियल गैस की कीमतों ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है, वहीं उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने वर्ष 2026-27 के लिए नए बिजली दरों की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि इस वर्ष घरेलू (Domestic) या कमर्शियल (Commercial) किसी भी श्रेणी में बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसके विपरीत, होटल उद्योग और फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिजली अब पहले से सस्ती होगी।
